Friday, June 24, 2016

अनदेखा

 देखा है.....

इस दुनिया में हमने सब देखा है,
वो देखा है जो कम लोगों ने देखा है,
देख कर भी अनदेखा है ॥




कभी इकरार तो कभी इन्कार देखा है ,
प्रेम देखा है पर उसमे विकार भी देखा है,
चाहतों में सिमटे संसार को देखा है,
देख कर भी अनदेखा है ॥




प्यार देखा है तो रार भी देखा  है,
अनसुने अनजाने तकरार को देखा है,
मतलबी मस्ताने इंसान को देखा है,
देख कर भी अनदेखा है ॥

No comments: