Showing posts with label mother. Show all posts
Showing posts with label mother. Show all posts

Wednesday, March 6, 2024

She Inspires US- Meri maa

She Inspires US, she is a motion,
She derives US, such a silky potion,
She desire US to make our way to Ocean.

Yet she was misinterpreted often & often misunderstood.
Such soul was often prejudice & misjudged.

She created the ideology but those crates were questioned,
She was always answerable but such impression was questioned,
Their questions to her were so improper & baseless,
That the truth prevails & blind those ruthless!

She is a helping hand when other hands are down,
A farmer in the mid of thorn,
A trustworthy light before the dawn,
An Underarmour when all other defences withdrawn,
A caretaker since I wasn't even born.

With lots of love to my mother..





Friday, May 22, 2009

माँ (Mummy )

जब से हम हैं, तब से तुम हो
जब से होश है, मुस्कराहट की वजह तुम हो
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II

जहां से शुरुआत की, हर कदम पे तुम थे,
जब भी अगाज किया, उस पल तुम थे,
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II

जब- जब हम गिरे, सँभालने वाले तुम थे,
आंच हम पे आई, पर जलने वाले तुम थे,
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II

भूख हमें लगी ,मिटाने वाले तुम थे,
नींद हमें न आती हो,पर जागने वाले तुम थे
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II

प्यास हमें लगी हो, तो सागर तुम थे ,
ख्वाब हमें देखने हो तो जरिया तुम थे
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II

आँखों में पानी हो होने पर भी सहने वाले तुम थे ,
मन की बात को दिल की गहराई में जड़ने वाले तुम थे II
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II

हर कठिनाई का सामने करने वाले तुम थे ,
सब कुछ सहते हुए भी,उफ़ तक न करने वाले भी तुम्ही थे,
जब तक तुम हो, तभी तक हम हैं II